US के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा चीन! अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार Nikki Haley के दावे से हड़कंप



US vs China:
रिपब्लिकन निक्की हेली का दावा है कि चीन कई मामलों में अमेरिका से आगे निकल गया है। वो अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है।

Nikki Haley Claims: रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने चीन के सैन्य निर्माण के मद्देनजर अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी है। हेली का कहना है चीन बड़े पैमाने पर अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा है कि चीन कई मामलों में अमेरिका से आगे निकल गया है। चीन की आश्चर्यजनक नौसैनिक क्षमताएं और सैन्य प्रौद्योगिकी में प्रगति को देखते हुए उन्होंने अमेरिका को इस बड़े खतरे को लेकर तैयार रहने की सलाह भी दी है।

आसान भाषा में समझें - युद्ध छेड़ने की तैयारी

- चीन ने अपनी एक बड़ी सेना बना ली है और वो लगातार इस काम में लगा है
- रिपब्लिकन निक्की हेली का दावा है कि वो अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहता है
- हाइपरसॉनिक मिसाइल में भी अमेरिका चीन से पीछे है
- उसके पास जितने जहाज हैं, उतने अमेरिका के पास भी नहीं हैं

US vs China: अमेरिका से कई मायनों में आगे निकला चीन
हेली ने फॉक्स न्यूज संडे से बात करते हुए कहा- 'चीन की सैन्य स्थिति पर नजर डालें तो अब उनके पास दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है। उनके पास 340 शिप हैं और हमारे पास केवल 293 शिप हैं। दो साल में वो 400 की संख्या को पार कर लेंगे। दो दशक में हम 350 की संख्या तक भी नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने हायपरसॉनिक मिसाइल बनाना शुरू कर दिया है और हम अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुए हैं।'

यहाँ पर जाने  - वर्ल्ड न्यूज़ से जुडी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ताज़ा सुर्खियां, ब्रेकिंग और लेटेस्ट हिंदी न्यूज़